अवैध गौण खनिज परिवहन करते 03 वाहन जप्त

Must Read

अवैध गौण खनिज परिवहन करते 03 वाहन जप्त

जगदलपुर – कलेक्टर  विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 22 जून एवं 25 जून 2024 को बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम बजावण्ड, बेलपुटी, भानपुरी, बनियागांव, आड़ावाल क्षेत्र का औचक निरीक्षण में गौण खनिज रेत केे 03 वाहन वाहनों को अवैध गौण खनिज परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खनिज के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही बजावण्ड एवं बेलपुटी में रेत का अवैध भण्डारण करने वाले दो व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी  शिखर चेरपा ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनिज निरीक्षक  मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही  डिकेश्वर खरे,  सीताराम नेताम,  लोकेश कश्यप उपस्थित थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This