भूख हड़ताल में बैठी आप सरकार की जल मंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत

Must Read

भूख हड़ताल में बैठी आप सरकार की जल मंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे जल संकट के बीच भूख हड़ताल में बैठी आप सरकार की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। भूख हड़ताल के पांचवें दिन आतिशी की तबीयत खराब हो गई। आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।

आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिर कर 43 पर आ गया था और देर रात 3.00 बजे 36 तक पहुंच गया। ब्लड शुगर में इस स्तर की गिरावच चिंताजनक है, इसलिए उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आतिशी स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से अस्पताल जाती नजर आ रही हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This