भीषण गर्मी के कारण हज के लिए गए करीब 1000 से अधिक लोगों की हुई मौत

Must Read

भीषण गर्मी के कारण हज के लिए गए करीब 1000 से अधिक लोगों की हुई मौत

सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस साल भी दुनियाभर के लोग इस हज यात्रा में शामिल हुए, जिसमें से कई भारतीय थे तो कई विदेशी नागरिक भी शामिल हुए। लेकिन इस बीच मक्का से एक बड़ी खबर सामने आई है कि हज के लिए गए करीब 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि ये मौत भीषण गर्मी के कारण हुई हैं। वहीं इस साल हज यात्रा के दौरान कम से कम 90 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस साल पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण ये मौतें हुई है।अब तक मरने वालों की कुल संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश मौतें गर्मी के कारण ही हुई है।

दरअसल, मक्का सात अलग-अलग पहाड़ों से घिरा हुआ क्षेत्र है। यह एक घाटी का क्षेत्र है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई महज 909 फीट है। विशाल पर्वतों के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा मक्का तक नहीं पहुंच पाती है। मक्का, समुद्र तल से महज 300 मीटर ही ऊपर स्थित है। जिस वजह से इसकी ऊंचाई कम होने के कारण यहां ठंड कम पड़ती है। वहीं मक्का दक्षिण में स्थित है, जिस वजह से उत्तरी और मध्य क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं यहां नहीं पहुंच पाती है। वहीं एक्सपर्ट के बताए अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग के कारण भी इस क्षेत्र का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This