पुलिस ने शहर के बड़े सेक्स रैकेट का किया खुलासा.. तीन महिलाएं गिरफ्तार

Must Read

Police exposed a big sex racket in the city.. three women arrested

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस ने सैक्स रैकेट Sex Racket चलाने वाली 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं शहर के सार्वजनिक जगहों पर ग्राहक तलाशती थीं। जिससे परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वीआईपी इलाके छत्तीसगढ़ भवन और कोन्हेर गार्डन के पास महिलाओं और युवतियों का गैंग है, जो सैक्स रैकेट चलाती है। महिलाएं यहां बैठकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक तलाशती रहती हैं। उनकी इस हरकतों से मोहल्ले की महिलाएं और युवतियां परेशान होती हैं। आसपास का माहौल खराब हो रहा है। आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत महिलाओं ने एसपी रजनेश सिंह से शिकायत की थी।

जिसके बाद उन्होंने एक्शन लेते हुए एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान तीन महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो देह व्यापार में लिप्त हैं। इस पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, गार्डन और सार्वजनिक जगहों पर देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के सक्रिय होने की शिकायत मिली थी। इस पर संवेदनशील जगहों पर नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रक्षा टीम को भी निर्देशित किया गया है। अब रक्षा टीम शिकायत मिलते ही संबंधित जगहों पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

त्रिवेणीगंज शहर के निजी लॉजनुमा मकान में चल रहे सेक्स रैकेट Sex Racket का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने रेड डालकर तीन ग्राहक और एक संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही छह युवती और दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित एक लॉज में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है। गुप्त जानकारी के आधार पर ही एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी नीतू सिंह, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित पूरे पुलिस बल नें मंगलवार की शाम लॉज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए इन सभी 12 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए युवतियों में लोकल से लेकर अन्य जिलों की युवतियां भी शामिल हैं।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This