हज के लिए गए 90 भारतीयों की भीषण गर्मी के कारण हुई मौत
सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस साल भी दुनियाभर के लोग इस हज यात्रा में शामिल हुए, जिसमें से कई भारतीय थे तो कई विदेशी नागरिक भी शामिल हुए। लेकिन इस बीच मक्का से एक बड़ी खबर सामने आई है कि हज के लिए गए करीब 645 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कम से कम 90 भारतीय शामिल हैं. ये मौत भीषण गर्मी के कारण हुई हैं। वहीं बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान कम से कम 90 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस साल पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण ये मौतें हुई है।अब तक मरने वालों की कुल संख्या 645 है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश मौतें गर्मी के कारण हुई है।