शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट

Must Read

शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट

हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिंयका के चाहने वालों की तादात काफी ज्यादा है। लेकिन फिलहाल जो खबर आ रही है, वो उनके फैंस की चिंता का सबब बन सकती है।

जब से प्रियंका चोपड़ा अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हुई हैं, तब से वह अंग्रेजी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। मौजूदा समय में भी प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है।

दरअसल प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट का लाल निशान साफ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- और ये मेरे पेशेवर काम का एक बड़ा जोखिम।

एक्ट्रेस को ये चोट फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि कुछ फैंस उनके डेडिकेशन लेवल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

बतौर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। उनके साथ इस मूवी में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका इस मूवी की शूटिंग के लिए फ्रांस में मौजूद रही हैं। द ब्लफ भी प्रियंका की अपकमिंग इंग्लिश फिल्मों में शामिल है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This