BJP Leader Died In Protest : विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Must Read

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

बेंगलोर : BJP Leader Died In Protest : कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी एमबी भानुप्रकाश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जब शिवमोगा में विरोध प्रदर्शन के दौरान भानु्प्रकाश कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जमीन पर गिर गए।

यह विरोध प्रदर्शन कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर को बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और 18.44 प्रतिशत करने के फैसले के खिलाफ था। सरकार के इस फैसले से 15 जून से राज्य भर में पेट्रोल की कीमतों में लगभग तीन रुपए और डीजल की कीमतों में 3.05 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में संशोधन करने वाला कर्नाटक पहला राज्य है।

पुलिस के अनुसार शिवमोगा में भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रकाश प्रकाश कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद अपनी कार में बैठते समय गिर पड़े। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This