Naxal Encounter In Jharkhand : जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया,2 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Must Read

जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया,2 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों का संगठन में महत्वपूर्ण स्थान था। मृतक नक्सलियों को संगठन में एरिया कमांडर, सब जोनल कमांडर और जोनल कमांडर का दर्जा प्राप्त थे। गिरफ्तार नक्सली में भी एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ अन्य नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है, हालांकि इस संबंध में अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This