निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Must Read

Chief Minister Vishnudev Sai will participate in the poor disabled people’s mass ideal marriage ceremony

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री साय वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This