छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले की दोस्ती.. फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Must Read

A young man raped a student by promising to marry her

बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। करीब दो साल पहले ग्राम लोहर्सी निवासी विश्वराज साहू (18) पिता लक्ष्मण साहू की इंस्टाग्राम से उसकी जान-पहचान हुई। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान 24 फरवरी 2022 को विश्वराज ने मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा लेकर गया। वहां भी उसने लड़की के साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद विश्वराज ने उससे संबंध तोड़ दिया है। न तो वह बात करता है और न ही शादी के लिए राजी है, जिसके कारण उसका भविष्य अधर में है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This