India will remain at the forefront of the world in demand for crude oil
नई दिल्ली। भारत कच्चे तेल की मांग के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल जाएगा। 2023 से 2030 के बीच दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश में क्रूड की खपत में 13 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की भारी वृद्धि की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने ‘ऑयल 2024 रिपोर्ट’ में कहा, 2023 से 2030 के बीच भारत की तेल मांग चीन के अलावा किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक बढ़ेगी। इस अवधि में भारत में कच्चे तेल की मांग 2030 तक 13 लाख बीपीडी या 3.2 फीसदी बढ़कर 67 लाख बीपीडी पहुंच जाएगी। 2023 में मांग 54 लाख बीपीडी रही है। भारत में मांग बढ़ने की प्रमुख वजह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।