सूरकांत नगर में दो मकानों में से 2 लाख रुपए नगद एवं करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले उड़े

Must Read

सूरकांत नगर में दो मकानों में से 2 लाख रुपए नगद एवं करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले उड़े

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में चारों के हौसले बुलंद। बता दे शाहपुर नगर के सूरकांत नगर में चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़े, जिसमे से 2 मकानों में से नगद 2 लाख रुपए एवम करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सीसी टीवी के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है की मंगलवार देर रात सुरकांत नगर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 2 मकानों में से नगद 2 लाख रुपए एवम करीब 6 से 7 ग्राम का सोना चोरी होना बताया जा रहा है।

वही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा की जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
चोरी की जो घटनाएं हो रही है वह विशेष गिरोह द्वारा किया जा रहा है जल्दी उसका पर्दावास करेंगे।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This