अज्ञात महिला की मिली अधजली लाश.. पुलिस जांच में जुटी

Must Read

Half-burnt body of an unknown woman found… Police engaged in investigation

कोरबा: ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा में खदान के पास एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश किस महिला की है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि खदान क्षेत्र में आए दिन लाश मिलने का सिलसिला चलता आ रहा है। सुनसान स्थान होने के कारण अपराधी अपराध को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब होते आ रहे हैं। आज सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी, जो कुसमुंडा खदान से सटा हुआ है, वहां एक महिला की अधजली लाश देखी, जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई।

मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की मदद से महिला की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, महिला लगभग 35 वर्ष की लगती है, जो किसी घटना का शिकार हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी होगी, और पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया होगा।

वहीं, कुछ लोग इसे अन्य स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This