नक्सलियों ने की पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या

Must Read

Naxalites shot dead police informer

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात धनोरा थाना क्षेत्र के तिमडी गांव में नक्सलियों ने दिनेश मंडावी की गोली मारकर हत्या कर दी।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दिनेश पर तब हमला किया तब वह एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मंडावी पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मंडावी को केशकाल स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।”

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This