CG Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में 9 जून को मानसून की एंट्री

Must Read

CG Monsoon 2024: Monsoon entry in Chhattisgarh on June 9

CG Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में अब जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले ही प्रदेश में प्री-मानसून बारिश एक्टिव हो गया है। इसका असर अब कुछ ही घंटों में नजर आए। ( CG Monsoon 2024 ) मौसम विभाग के अनुसार अगले 90 मिनट के अंदर प्रदेश के पांच जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।

मानसून अभी उत्तरी सीमा गोवा, गडग, नारायणपेट, नरसपुर और इस्लामपुर है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच रायपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। ( Chhattisgarh Monsoon Update ) अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 9 से 10 जून तक बस्तर में एंट्री कर सकता है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर में मानसून 13 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले प्री मानसून से शहर तरबतर करने के लिए मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं। माैसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This