For the first time in Odisha, BJP government…
भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक की 24 साल का राज खत्म कर पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है। 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 78 सीटें मिली हैं, जबकि बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14 और अन्य को चार सीटें मिली हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में दमदार वापसी की है। उनकी तेलुगू देशम पार्टी ने वाईएसआरसीपी को बुरी तरह हरा दिया। यहां टीडीपी, पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन को 164 सीटें मिलीं हैं। इसमें 135 टीडीपी को, 21 जनसेना को और 8 भाजपा को मिली। वाईएसआरसीपी को सिर्फ 10 सीटें मिलीं।