mp lok sabha election result 2024: मध्यप्रदेश के 29 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी के इन ​नेताओं ने रिेकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

Must Read

मध्यप्रदेश के 29 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी के इन ​नेताओं ने रिेकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

भोपाल: Shivraj Singh Chouhan Won देश के 93 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कर दिया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त के बीच सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अब रूझान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआती रूझान के अनुसार पूरे देश में एनडीए 294 सीटों में आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य 17 सीटों में आगे हैं।

मतगणना के बीच मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। दरसअल विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 7 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं देवास सीट से BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने 5 लाख से अधिक वोट से मैदान मार लिया है।

मध्यप्रदेश के 29 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी की जीत

इंदौर से शंकर लालवानी 11 लाख 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान 7 लाख से ज्यादा वोटों से जीते
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते
देवास से महेन्द्र सिंह सोलंकी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते
धार से सावित्री ठाकुर करीब 2 लाख वोटों से जीती

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This