Thursday, June 19, 2025

कोरबा: विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की मुख्यालय से अनुपस्थिति पर रोक

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार, 24 फरवरी 2025 से शुक्रवार, 21 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र के दौरान शासन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय पर भेजना अनिवार्य होगा। इसी के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, कोरबा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 27 फरवरी 2025 से लेकर 21 मार्च 2025 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कलेक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

आदेश की मुख्य बातें:

 विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
 कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।
 सभी संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Latest News

पेट्रेशियन होटल में पुलिस की रेड, कोलकाता की दो युवतियां और हुक्का पार्टी करते पांच युवक पकड़े गए

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित पेट्रेशियन होटल में बुधवार देर रात पुलिस की छापेमारी हुई। सिरगिट्टी थाना पुलिस को सूचना...

More Articles Like This