छत्तीसगढ़ में समय से पहले आएगा मानसून.. मौसम विभाग ने इस तारीख तक प्रदेश में प्रवेश की संभावना

Must Read

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की गतिविधि लगातार जारी है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बन रही हैं। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि मानसून 13 जून को जगदलपुर होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगा।

इसके बाद 16 जून को मानसून के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवेश की संभावना है। साथ ही 21 जून को मानसून के अंबिकापुर में प्रवेश करते ही पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यह देखा जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में मानसून प्रवेश छह दिन पहले प्रवेश कर रहा है। अभी तो पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट है, हालांकि एक जून से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This