खूब तपा रहा ‘नौतपा’.. मुंगेली-रायपुर में पारा 47 के पार.. लू से 6 की मौत.. आज 16 जिलों में ग्रीष्म लहर की चेतावनी

Must Read

‘Nautapa’ is scorching.. Temperatures in Mungeli-Raipur are above 47.. 6 people died due to heat wave..

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बड़े इलाके में गुरुवार को भी सूरज ने आग उगली राजधानी में आज दोपहर को पारा अप्रत्याशित रूप से 47 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मंद नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लू की वजह से आज प्रदेश में और तीन संदिग्ध मौतों के बाद राज्य सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाने चालू कर दिए हैं अब तक लू से छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई सालों बाद यह पहला मौका है जब नौतपा में लगातार रिकॉर्डतोड गर्मी पड़ रही है। इसी बीच राहत की खबर इतनी ही है कि केरल और पूर्वोत्तर में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री हो गई है हालात अनुकूल रहे, तो तय समय से दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून 13 जून की जगह 11 जून को ही बस्तर पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुवरी है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। मौसम विभाग ने इस साल राज्य में मानसून की बारिश औसत से ज्यादा होने का अनुमान लगाया है। सामान्य तौर पर मानसून 13 जून को बस्तर में प्रवेश करता है।

आज 16 जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा 31 मई को रायपुर, बिलासपुर, दुर्गा, मनेन्द्रगढ़-चितरी भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर कोरबा, मुंगेली, जीत राजनांदगांव, खैरागढ़-सुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले में रोष्म लहर और उष्ण रात्रि जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई है।

Latest News

Delhi CM Oath ceremony आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

आतिश ने दिल्ली की नई CM के रूप में शपथ ले लिया है. LG विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें...

More Articles Like This