शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक से दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार

Must Read

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक से दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार 

* आरोपी के खिलाफ थाना बोधघाट में मामला दर्ज
* आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
नाम आरोपी :- आशीष दास पिता अमरनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी चौकावाड़ा थाना नगरनार जिला बस्तर (छ. ग.)

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नाबालिक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि नाबालिक पीड़िता को आरोपी आशीष दास पिता अमरनाथ के द्वारा माह फरवरी/2024 से शादी करूँगा कहकर लगातार पीड़िता से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था, जिससे पीड़िता 04 माह की गर्भ हो गयी, आरोपी को ज़ब पीड़िता का गर्भ ठहरने की बात पता चली तो वह पीड़िता से मिलना जुलना व बात करना बंद कर दिया, जिससे पीड़िता घबराकर लोक लाज के भय से गर्भ निरोधक दवाई खा ली, जिससे स्वास्थ्य ख़राब होने से पीड़िता का महरानी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किये हैं, उक्त आरोपी आशीष दास पिता अमरनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी चौकावाड़ा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 29.05.24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेस किया गया.

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक लीलाधर राठौर
उ. नि. – अरुण मरकाम
स. उ. नि. – छुबी ठाकुर, सुजाता नायडू
प्र आर. – नितेश मेश्राम
आर. :- भैरव सिन्हा, प्रेम बघेल, प्रकाश नायक

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This