बहू की मौत के बाद ससुराल वाले गिरफ्तार.. जाने वजह

Must Read

In-laws arrested after daughter-in-law’s death… know the reason

जांजगीर-चांपा में नव विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि नव विवाहिता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के ग्राम गोड़ाडीह वार्ड नंबर 11 की निवासी सुहाना कश्यप (20) की शादी जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी के निवासी गणेश राम कश्यप (29) से हुई थी। 9 मई 2023 को हुई थी। शादी होने के बाद सुहाना कश्यप अपने ससुराल में रह रही थी।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद उसका पति गणेश राम और सास, जेठ-जेठानी दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई हो कहते हुए हमेशा तना मारा करते थे। वहीं घर में छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा भी किया करते थे, जिससे सुहाना कश्यप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहा करती थी।

परिजनों ने बताया कि 9 मई 2024 को शादी के सालगिरह के दिन ही सुहाना कश्यप ने रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This