छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी.. 7 सालों बाद नौतपा में इतनी भीषण गर्मी.. आज 20 जिलों में लू का अलर्ट

Must Read

Record breaking heat in Chhattisgarh.. Such intense heat during Nautapa after 7 years..

रायपुर। जेठ महीने के नौतपा में सूरज जमकर आग बरसा रहा है। पारा लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म मुंगेली शहर रहा जहां पारा 47.30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक तापमान वाले में दूसरा शहर बिलासपुर रहा। यहां 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

हीटवेव की एडवायजरी जारी

मौसम विभाग ने हीटवेव को देखते हुए एडवायजरी जारी किया है। नौतपा के तीसरे दिन भीषण गर्मी चरम पर पहुंच गई। इस सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार बीता। सुबह से गर्म हवा चलने लगी। तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के आगे लोग बेबस दिखे। दोपहर होते-होते गर्मी चरम पर पहुंच गई। भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार व शहर की सड़कें सूनी हो गई।

आज और कल लू को लेकर अलर्ट

इन 20 जिलों में आज और कल लू को लेकर अलर्ट बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों कुछ जगहों पर ग्रीष्म लहर चलेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This