शादी का झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

शादी का झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*आरोपी के खिलाफ थाना बोधघाट में मामला दर्ज
* आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया

नाम आरोपी :- विशाल यादव पिता देवतर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डिपो पारा करीत गाँव थाना नगरनार जिला बस्तर (छ. ग.)

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि प्रार्थीया दिनांक 24.05.2024 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.05.2024 से 22.05.2024 तक आरोपी विशाल यादव पीड़िता को अपने मौसी के घर अडावाल में रखकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक सबंध बनाकर बलात्कार किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कोशले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में टीम गठित कर उपरोक्त आरोपी विशाल यादव पिता देवतर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डिपो पारा करीतगांव थाना नगरनार जो घटना दिनांक से फरार हो गए थे, जिसे सूचना के आधार पर मूतनपाल थाना बुरगुम से पकड़कर पूछताछ किया जिन्होंने पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करना स्वीकार करने से उक्त आरोपी को 376 भा. द. वि. के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक लीलाधर राठौर
उ. नि. – अरुण मरकाम
स. उ. नि. – छुबी ठाकुर, विष्णु देवांगन
प्र आर. – नितेश मेश्राम
आर. :- भैरव सिन्हा, प्रेम बघेल, कामदेव प्रकाश नायक

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This