जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.. सिविल सर्जन सहित 18 कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Must Read

Collector inspected the district hospital. Notice given to 18 employees including civil surgeon.

छत्तीसगढ़ के धमतरी से जिला अस्पताल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला कलेक्टर ने सिविल सर्जन सहित 18 कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। इसके अलावा कलेक्टर ने एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में अव्यवस्था के चलते कलेक्टर ने इन्हें नोटिस थमाया है।

दरअसल, धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में फैली बदबू और गंदगी देख कर कलेक्टर ने सिविल सर्जन और डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने पाया कि मरीजों को दिया जाने वाला खाना बेहद खराब क्वालिटी का है। निरीक्षण के समय अस्पताल के कई कर्मचारी नदारद भी मिले। अब लापरवाह सिविल सर्जन समेत 18 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This