डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार ,8 की हुई मौत,1 घायल

Must Read

डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार ,8 की हुई मौत,1 घायल

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए कल रात हुए भीषण हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस घाटाबिल्लौद के पास हुआ था। पुलिस को रात में सूचना मिली थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार रूक्क 43 क्चष्ठ 1005 में नौ लोग सवार थे। जो तेज रफ्तार में थी, सडक़ किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था, जिससे कार पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार पूरी तरह पिचक गई। उसमें बैठे लोग उसी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत की गई। शवों की तस्वीरें भयावह थी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This