When is monsoon entering? Meteorological Department gave the date..
दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मॉनसून के सीजन की शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में इसकी तारीख की भी घोषणा कर दी है।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई से गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आम तौर पर केरल में 1 जून से आता है और इसमें करीब 7 दिन का मानक विचलन रहता है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल का दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 31 के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इनमें चार दिन कम या 4 दिन ज्यादा का अंतर भी हो सकता है। यह तारीख देश भर में मॉनसून के लिए अहम संकेतक की तरह काम करती है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है।
Job Alert : स्थानीय स्तर पर रोजगार का बड़ा अवसर.. पंचायत विभाग में सचिव के हजारों पदों पर भर्ती
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून के 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर यह 20 से 22 तारीख के आसपास इस जोन में प्रवेश करता है। यहां आने के बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा।
मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो मौसम प्रणाली कमजोर हो रही है। ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। यह इस साल अच्छे मॉनसून का संकेत है। इस कारण भारत में मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।