अभी तक तारक मेहता के सोढ़ी लापता.. 10 से ज्यादा दिन हुए.. तलाश में जुटी पुलिस को मिले अहम सुराग

Must Read

Till now Taarak Mehta’s Sodhi is missing.. it’s been more than 10 days..

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वे 22 अप्रैल से ही गायब हैं। पुलिस उन्हें लगातार खोज रही है लेकिन उनके गायब होने की गुत्थी और भी उलझते जा रही हैं। अभिनेता गुरुचरण सिंह की खोज कर रही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया कि गुरुचरण सिंह 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट और 27 ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें इस बात का शक था कि कोई उनकी निगरानी कर रहा है। इसी शक की वजह से वह अक्सर अपने ईमेल अकाउंट बदलते रहते थे। शुरुआती जांच में ये भी बात सामने निकल कर आई थी कि उनका झुकाव धर्म की तरफ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था।

अभिनेता गुरुचरण सिंह की खोज में उनका परिवार, दोस्त और पुलिस सभी लोग लगे हुए हैं। 22 अप्रैल की शाम को उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन वह अपने घर तक नहीं पहुंचे। पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद 26 अप्रैल को पालम पुलिस थाने में IPC की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक टीम को अभिनेता के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने का काम सौंपा है। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण सिंह का मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9 बज कर 22 मिनट से ही बंद हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This