अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Must Read

अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद- जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाती रेवा 7 मई को हुई हत्या के मामले को बागबहार पुलिस ने तीन दिन बाद सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महेश कुमार धृतलहरे पिता विशाल धृतलहरे की हत्या कर हत्यारों ने लाश जोक नदी के तट पर गड्ढा खोद कर दफन दिया था, मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग और तीन अन्य शामिल है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि संजू देवांगन और मृतक महेश धृतलहरे के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना की सुबह मृतक महेश धृतलहरे अपनी खेत की ओर अपने मोटर सायकल में तीन मित्रों के साथ जा रहा था। जो नदी के पास आरोपी संजू देवांगन अपनी धान कटाई के हार्वेस्टर को लेकर आ रहा था। जिसने अपनी हार्वेस्टर से महेश धृतलहरे और उसके साथियों पर जान से मारने की नियत से चढ़ा दिया। गुस्से से तमतमाए संजू देवांगन को देख कर तीनों अपनी जान बचाने अलग दिशा में भागने लगे। संजू देवांगन ने महेश धृतलहरे और उनके साथियों को भागते देख कर अपने अन्य साथियों को बुलाकर मौके से भागे हुए महेश धृतलहरे की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में बागबाहरा पुलिस ने अमन देवांगन, संजू देवांगन, कोमल चंद्राकार और एक नाबालिग को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This