जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 से 6 नक्सली मारे जानें की खबर

Must Read

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 से 6 नक्सली मारे जानें की खबर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक बार ​फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 5 से 6 नक्सली ढेर होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ पीड़िया के जंगल में चल रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही जवान जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गई। हांलकि अभी तक मुठभेड़ जारी है। जिसमें 5 से 6 नक्सली ढेर होने की खबर है। ग्राउंड ज़ीरो पर जारी मुठभेड़ के चलते आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

नक्सली कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल है। वहीं 900 से अधिक जवानों ने भी नक्सली लीडरों को बीच जंगलों में घेरा है। इस घटना की कार्रवाई डीआरजी और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है।

आपको बता दें कि अप्रैल महीने के आखिरी दिन 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से 2 की पहचान DVCM जोगन्ना और DVCM विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This