अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराई,हादसे में 3 मजदूरों की हुई मौत, 33 से अधिक घायल

Must Read

अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराई,हादसे में 3 मजदूरों की हुई मौत, 33 से अधिक घायल

पीलीभीत में डीसीएम से मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे मजदूर शुक्रवार तडक़े सडक़ हादसे का शिकार हो गए। असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 33 से अधिक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका। जानकारी होने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों को हाल जाना। बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 लोग सवार थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This