महिला मतदान कर्मी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Must Read

महिला मतदान कर्मी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है। वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This