अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार व्यक्ति घटना के 40 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Must Read

Absconding person in kidnapping and rape case arrested from Uttar Pradesh 40 years after the incident

मुंबई पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 40 वर्षों से फरार चल रहे 70 वर्षीय व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पापा उर्फ दाउद बंदू खान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण मुंबई के डॉ. दादाभाई भड़कामकर मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों की एक टीम ने खान को सोमवार को आगरा में धर दबोचा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया और उसे यहां अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ”वर्ष 1984 में एक महिला की शिकायत के आधार पर खान के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।”

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This