After making a splash in theatres, ‘Godzilla Minus One’ will now be released on OTT.
लाइव-एक्शन मूवी ‘गॉडजिला माइनस वन’ ने थिएटर्स में खूब धूम मचाई। अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ‘गॉडजिला माइनस वन’ ने ऑस्कर 2024 में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़कर बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। तभी से इस फिल्मों को देखने की होड़ मची है। इस फिल्म को लेकर इंडियन ऑडियंस के बीच चर्चा बटोरने की एक और वजह है और वो है भारत में ‘गॉडजिला माइनस वन’ का रिलीज न होना।
जापान के साथ- साथ ‘गॉडजिला माइनस वन’ दुनियाभर के देशों में रिलीज हुई थी, लेकिन इंडिया में इसे रिलीज नहीं किया गया। वहीं, अब जानकारी आई है कि इंडियन ऑडियंस के लिए इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।