तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की हुई मौत,6 गंभीर रूप से घायल

Must Read

तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की हुई मौत,6 गंभीर रूप से घायल

कोरबा- जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Job Alert : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 660 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि, हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This