महतारी वंदन यात्रा निकालकर करेंगे भाजपा को वोट करने की अपील

Must Read

महतारी वंदन यात्रा निकालकर करेंगे भाजपा को वोट करने की अपील

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सत्ता में आते ही सबसे पहले महतारियों से किया वादा पूरा किया है। जी हां साय सरकार ने बिना देरी किए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1—1 हजार रुपए ट्रांसफर किए। साय सरकार की ये योजना आज के समय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सबल बनाने वाली योजना साबित हो रही है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। वहीं, अब खबर आ रही है कि चुनावी शोरगुल थमने से पहले प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर महतारी वंदन यात्रा निकाला जाएगा।

Job Alert : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 660 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट में महतारी वंदन यात्रा निकालने वाली है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भाजपा के पक्ष में वोट करने अपील करेंगी। यानि भाजपा के ‘इस बार 400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाएं सामने आ रहीं हैं। बता दें कि साय सरकार हर महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर करती है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This