देर रात भीषण सड़क हादसा, वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Must Read

Horrific road accident late night, 9 people died in vehicle collision

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्‍चे भी हैं। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।

RRB RPF Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली 4000 पदों पर भर्ती.. जानें सैलरी.. कैसे करना है अप्लाई

बेमेतरा कलेक्‍टर रणवीर शर्मा के अनुसार इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भेजा गया है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। जानकारी मिली है कि पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।

Latest News

कोरबा: युवती ने सुनालिया पुल से लगाई नहर में छलांग, पुलिस और युवक ने की बचाने की कोशिश

कोरबा। पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल के पास अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने...

More Articles Like This