नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या

Must Read

नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने CAF कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया। 10 साल पहले इनके बेटे को माओवादियों ने जिंदा जला दिया था। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, जोगा पोड़ियाम अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ थे। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में करीब 10 नक्सली इनके घर आ धमके। जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही गला रेत दिया।वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की सर्चिग की जा रही है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This