गश्त के दौरान दुर्घटनावश चली गोली, एक जवान शहीद, एक घायल

Must Read

Accidentally fired during patrolling, a soldier martyred

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांदावाडा, हितावड़ा इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गश्त पर निकले जवानों के बीच रात लगभग 11 बजे किसी जवान की राइफल से दुर्घटनावश गोली चल जाने से ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का आरक्षक जोगराज कर्मा शहीद हो गए। वहीं एक अन्य आरक्षक परशूराम अलामी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है। दं

तेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि बुधवार की रात में जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान यह घटना हुई। किस जवान की राइफल से गोली चली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जवान अभी ऑपरेशन पर हैं। उनके लौटने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण घायल जोगराज कर्मा की जान नहीं बचाई जा सकी।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This