गृहमंत्री अमित शाह ने कांकेर की सभा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Must Read

गृहमंत्री अमित शाह ने कांकेर की सभा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कांकेर : देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री शाह कांकेर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने नाहरदेव मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के देवी देवताओं को प्रणाम कर के किया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर की सभा में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर भी बयान दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आई। कांग्रेस ने कई सैलून तक राम मामंदिर निर्माण पर रोक लगाए रखी। पीएम मोदी के पास उनके 10 साल के काम का सर्टिफिकेट है। भाजपा की सरकार ने केंद्र की योजनाओं ने घर घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभ पहुंचाया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को फ्री इलाज दिया जाएगा।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This