पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप

Must Read

पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सुरेंद्र दाऊ सहित कई पार्टी नेताओं के आरोप के बाद अब पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की वजह से ही मेरे पति ने कांग्रेस छोड़ी थी।

विभा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल पद्म सिंह को देवव्रत की वर्तमान पत्नी बता रहे हैं, जबकि पद्म सिंह राजा देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी है। आज भूपेश बघेल देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे तब उन्होंने मेरे पति को खून के आसूं रुलाए थे। भूपेश बघेल के कारण ही देवव्रत सिंह ने कांग्रेस छोड़ी थी।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This