नाव पलटने से 1 महिला की हुई मौत,7 लोग हुए लापता,नाव में करीब 70 लोग थे सवार

Must Read

नाव पलटने से 1 महिला की हुई मौत,7 लोग हुए लापता,नाव में करीब 70 लोग थे सवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि 7 लोग लापता हैं। कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार कर जाने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि 7 लोग डूब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पत्थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से सात लोगों की डूबकर मौत हो गई। बताया गया है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। पुलिस टीम के साथ बचाव दल भी पहुच गया है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This