सुबह-सुबह कवासी लखमा ने डाला अपना वोट

Must Read

सुबह-सुबह कवासी लखमा ने डाला अपना वोट

पहले चरण के लिए बस्तर में वोटिंग चल रही है। सुबह से ही बस्तर लोकसभा के कई मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा तो सुबह-सुबह ही मतदान के लिए पहुंच गये। उन्होंने अपने गृह ग्राम नागारास में वोट डाला। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता आज इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। हालांकि वोटिंग परसेंटेज में इस बार बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बीजापुर विधानसभा में कुल 170449 मतदाता , महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। पुरुष मतदाता 81981, जबकि महिला वोटर्स 88460 है। वहीं दिव्यांग वोटर्स की संख्या 1603 है। 99 मतदान केंद्रों को किया गया हे शिफ्ट , मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से मतदान की अपील की है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This