भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष 50 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

Must Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष 50 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

* किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं का भगवा गमछा पहनाकर किया अभिनंदन

* भाजपा की राष्ट्र नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित हो रहे देश के युवा – किरण देव

जगदलपुर- बस्तर लोकसभा चुनाव के मतदान के लिये अब चंद घंटो का ही समय शेष रह गया है। इधर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वालों का सिलसिला लगातार चल रहा है। आज बुधवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 50 युवाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने भाजपा में प्रवेश किया। किरण देव ने सभी नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा की राष्ट्र हित की नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके कार्यो से प्रभावित होकर युवा भाजपा परिवार में जुड़ रहे हैं।

भाजपा जिला कार्यालय में शहर के महाराणा प्रताप वार्ड, वल्लभ भाई पटेल वार्ड व ग्रामीण क्षेत्र तेतरकुटी के 50 युवा भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में भाजपा में विधिवत शामिल हुये। नव प्रवेशी युवाओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। देश के सेवा में हाथ बटाने भाजपा में प्रवेश लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं का स्वागत करने हुये उन्हें शुभकामनायें दी और संगठन को मजबूत बनाने कार्यों में जुट जाने कहा।

युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, राजेश श्रीवास्तव,अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This