कलयुगी पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार ,आरोपी पिता गिरफ्तार

Must Read

कलयुगी पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार ,आरोपी पिता गिरफ्तार

बांकाः बाप और बेटी के रिश्ते को बेहद पवित्र माना जाता है, लेकिन बिहार के बांका जिले से इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता अपनी ही बेटियों को हवस का शिकार बना लिया। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को मिली, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता के इस घिनौने करतूत में गांव का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय एक एनजीओ को रजौन के एक गांव में मानवीय पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना की जानकारी मिली थी। एनजीओ के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संस्था को पूरा सहयोग दिया। इसके बाद महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ संस्था ने उक्त गांव में धावा बोल दिया। दोनों नाबालिग बहनों की उम्र करीब 16-17 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से उनके साथ यह सब हो रहा है।

इस पूरे मामले में पीड़ित बहनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता वर्ष 2021 से ही जबरन दुष्कर्म कर रहे हैं। एक बेटी ने बताया कि वह गर्भवती हो गई तो रजौन के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। उसे उसके पिता ने गांव के ही आशा कार्यकर्ता को बेच दिया। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This