छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम.. मौसम एक्सपर्ट ने जताई ये आशंका

Must Read

Weather will change in Chhattisgarh after April 15.. weather expert expressed this fear

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई वही कई इलाको में बादल छाए रहे। समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इससे कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 15 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नमी हवाओं के आगमन होने से अभी वातावरण ठंडा है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखण्ड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। साथ ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This