कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Must Read

कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा पहले चरण के चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। इस सीट से महेश कश्यप भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह है। लोकसभा चुनाव को लेकर दंतेवाड़ा के गीदम में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय के बाद बस्तर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है। आपकी ओर से जो स्नेह मिला वह अभिभूत करने वाला है। यह मां दंतेश्वरी की धरती है।

भगवान राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना तो पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे पार्टी ने प्रभारी बनाकर भेजा गया था। लोग कहते थे कि यहां कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। लेकिन जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। यहां 20 साल में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है। बीच में जनता ने थोड़ा स्वाद बदलने के लिए कांग्रेस को एक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने जो कुछ किया वह किसी से छिपा नहीं। यही वजह है कि एक बार फिर जनता ने भाजपा को भरपूर स्नेह दिया। जनता को पता है कि राज्य और देश का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है।

राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार जब भी कहीं आती है तो घोटालों की बाढ़ आ जाती है। आप लोगों ने देखा छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार क्या बनी यहां गोबर में घोटाला कर डाला। भैंस के चारे में घोटाला कर डाला। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अत्यंत विनम्र और कर्मठ हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This