भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा ये मोदी की गारंटी : प्रधानमंत्री

Must Read

This is Modi’s guarantee that the corrupt will have to go to jail: Prime Minister

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी’ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आम चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। वे करौली में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कच्चातिवु द्वीप विवाद की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस का ना सिर्फ इतिहास खतरनाक है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं।’ किसी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ विदेश में कहते हैं कि भारत कोई राष्ट्र नहीं है.. देश सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तो ये सेना से सबूत मांगते है।

उन्होंने कहा, ‘टुकड़े- टुकड़े गैंग के पीछे सबसे पहले कांग्रेस खड़ी हो जाती है। कर्नाटक से कांग्रेस सांसद दक्षिण भारत को तोड़कर अलग करने की बात कर रहे हैं और अब तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुलेआम देश की एकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।’

मोदी ने चूरू की अपनी सभा में कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का जिक्र किया था मोदी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि कश्मीर का राजस्थान से क्या वास्ता है। मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ‘यह जानना है तो राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछें। उनके गांव की मिट्टी बताएगी कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है।’

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This