सरहुल पूजा में मधुमक्खियों का श्रद्धालुओं पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Must Read

सरहुल पूजा में मधुमक्खियों का श्रद्धालुओं पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

जशपुरनगर सरहुल पूजा स्थल डिपु बगीचा मे धुआँ से भड़के मधुमक्खियों ने श्रद्धांलुओं पर हमला कर दिया। घटना में अब तक लोेग 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, यहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, घटना के समय, डिपू बगीचा मे जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा, हवन पूजन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए।

घटना के बाद सरहुल पूजा के कार्यक्रम मे बदलाव पर विचार किया जा रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम मे सरहुल पूजा समिति की बैठक चल रही है। पूजा स्थल को डिपू बगीचा से बदल कर, कल्याण आश्रम किया जा सकता है। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने पर संशय की स्थिति बन गई है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This