मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं के बल से भाजपा को मिलेगी विराट जीत – महेश कश्यप

Must Read

मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं के बल से भाजपा को मिलेगी विराट जीत – महेश कश्यप

* बीजापुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया सघन जनसंपर्क, मांगा समर्थन

जगदलपुर- भाजपा लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति से प्रचार अभियान में लगी हुई है ,इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार दौरा निरंतर जारी है। शुक्रवार को महेश कश्यप बीजापुर विधानसभा प्रवास के दौरान भैरमगढ़ पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। श्री कश्यप ने भैरमगढ़ में डोर टू डोर जन्मसम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। महेश कश्यप ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को लोकसभा चुनाव में विराट विजय मिलेगी।

महेश कश्यप का बीजापुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार मुदलियार ने कहा कि बस्तर लोकसभा में भाजपा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। बीजापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता लगातार हिंसक घटनाओं का निशाना बन रहे हैं , उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे है। श्री मुदलियार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करें और इस बार बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में यह उनका प्रथम बीजापुर प्रवास है। अतिसंवेदनशील क्षेत्र बीजापुर में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने यह बता दिया कि भाजपा कार्यकर्ता के हृदय में जो देशभक्ति का जज्बा है उसे कोई ताकत डरा मिटा नहीं सकती। भाजपा कार्यकर्ताओं का यही शक्ति नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करेगी।

महेश कश्यप ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं बीच सहयोग और आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि मोदी की गारंटी और कार्यकताओं के परिश्रम से भाजपा बस्तर लोकसभा में विराट जीत दर्ज करेगी।

इस दौरन पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ,आनंद मोहन मिश्रा,दीपक बाजपेयी,सुखलाल पुजारी,गोपाल सिंह पवार,मनोज ध्रुव,अजय सिंह,हरीश निषाद,बलदेव उरसा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This